Public App Logo
हल्द्वानी में गंगा स्नान और रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर चल रही सियासत के बीच मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू धर्म और धार्मिक आस्थाओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में गंगा स्नान करना हिंदू धर्म की आस्था और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं और गंगा स्नान कर भगवान शिव के दर्शन करते हैं, ऐसे में गंगा स्नान को मनोरंजन बताना धार्मिक आस्था का अपमान है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कहा कि वीडियो ओरिजिनल था और उसमें किसी तरह की AI एडिटिंग नहीं की गई थी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर मंच से कथित आपत्तिजनक बयान देने और SSP कार्यालय में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को लेकर डब्बू ने कहा कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि हिंदू संगठनों द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं। #Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #NainitalNews #AnilKapoorDabbu #BJP #Congress #HinduFaith #GangaSnan #KanwarYatra #RamleelaMaidan #ReligiousFaith #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #ViralVideo #AIVideo #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews - Haldwani News