हाजीपुर: जिला पदाधिकारी ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालय परिसर एवं विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए उचित साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित कार्यालय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।