स्लोगन-स्कूल प्रबंधन ने दबंगो के खिलाफ थाने में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी
जनपद -मैनपुरी
रिपोर्टर -नफीस अली
मो-9897500102
एंकर -मैनपुरी से बड़ी खबर, जहां बरनाहल थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। पाँच साल की बकाया फीस मांगना स्कूल स्टाफ को महंगा पड़ गया। दबंगों ने न सिर्फ महिला स्टाफ के साथ गाली-गलौज की, बल्कि तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरा मामला ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज बरनाहल का है, जहां स्कूल की निर्देशिका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बीओ- पूरा मामला जनपद मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज का है। कॉलेज की निर्देशिका आशा देवी के मुताबिक 23 सितंबर को वो स्कूल में मौजूद थीं। तभी सूनूपुर निवासी शिवरतन उर्फ मुन्ना राजा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ स्कूल में घुस आया और महिला स्टाफ के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि जब स्कूल स्टाफ ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अवैध तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और शिक्षण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार आरोपी पर पिछले पांच साल की स्कूल फीस, किताबों और स्कूल वैन के लगभग 1 लाख 34 हजार 600 रुपये बकाया हैं। फीस मांगने पर ही उसने ये दबंगई दिखाई। कुछ देर बाद जब स्कूल प्रबंधक विमलवीर प्रताप स्कूल आ रहे थे, तभी आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर स्कूल के बच्चों और स्टाफ में दहशत फैल गई और स्कूल में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। स्टाफ ने बड़ी सूझ-बूझ से मामले को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
बाइट- आशा देवी निर्देशका