Public App Logo
बैजनाथ-पपरोला में बड़ा हादसा: विनवा नदी में पुल की ग्रिल तोड़कर नीचे गिरा ईंटों से भरा ट्रक 📍 बैजनाथ-पपरोला, कांगड़ा बैजनाथ-पपरोला क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया। विनवा नदी पर बने पुल से ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की ग्रिल तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक के नदी में गिरने से पुल की सुरक्षा ग्रिल को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने अथवा हताहत होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल की सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त ग्रिल की जल्द मरम्मत की मांग की है। #हिमाचल #मेंटोर #बैजनाथ #पपरोला #कांगड़ा #विनवानदी #बैजनाथपपरोला #ट्रकहादसा #सड़कहादसा #हादसा #ब्रिज #पुल #ईंटोंसेभराट्रक #HimachalNews #KangraNews #Baijnath #Paprola #BreakingNews - Himachal Pradesh News