टीकमगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर टीकमगढ़ के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
मध्य प्रदेश शासन प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेशानुसार जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 8ः55 बजे से प्रारंभ होगा। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत से होगा।