महोबा: महोबा के पहरा गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से किया सल्फास का सेवन, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 पहरा गांव निवासी 45 वर्षीय गप्पू पुत्र बद्री नामक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके चलते व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।