माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना के बापू सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण हुए 2 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लाभुकों को उनके नए आवास की चाबी तथा नव-चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार को 11 लाख 18 हजार 937 पक्के आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹13,427 करोड़ की सहायता प्रदान की जाएगी। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के अनुरूप बिहार में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर का सपना लगातार साकार हो रहा है।
Rural Development Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 21, 2026