मुरैना नगर: तुस्सीपुरा के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस ने जातिवाद के खिलाफ मार्च-सत्याग्रह किया, खड़गे के शुद्धिकरण पर भाजपा को घेरा
मुरैना में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर ने जातिवाद के खिलाफ विशाल मार्च और सत्याग्रह किया। रामनगर चौराहे से शुरू मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क,तुस्सीपुरा पहुंचा।कांग्रेस नेताओं ने खड़गे की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को दलितों का अपमान बताया।विधायक दिनेश गुर्जर ने इसे संविधान पर प्रहार बताते हुए केंद्र से जवाब माँगा