सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सुल्तानपुर खास में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति घायल
मऊ आइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव समीप बुधवार की शाम दो बाइकों की जोरदार चक्कर हो गई। जिसमें मरखामऊ गांव निवासी जगन्नाथ पांडेय (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मोटर साइकिल से किसी काम से मऊआइमा कस्बे की ओर जा रहे थे।सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस जांच में जुटी।