सहारनपुर: निवेश कराई गई रकम डूबने के बाद पीड़ितों ने दंपती पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप, प्रशासन से मदद की की मांग
शुक्रवार शाम 5:00 बजे दिल्ली रोड पर कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी कमाई एक कंपनी में निवेश की थी, जिसे कंपनी ने मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में कुछ महीनों तक उन्हें आवर्ती मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में कंपनी ने कहा कि उसका पैसा डूब गया है और निवेशक अब अपने मूलधन के लिए तंग करने लगे हैं।