बीना: ग्राम भानगढ़ में 18 वर्षीय बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Aug 14, 2026 18 वर्षीय विशाल पिता राजकुमार निवासी भानगढ़ शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल रिपेयर करा कर लौट रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।