बलौदा: किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को होगा, एडिशनल एसपी और एसडीएम रहेंगे उपस्थित
जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा विकास खंड के बहेराडीह गांव स्थित देश के पहले किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा. बहेराडीह की प्रतिभाओं के सम्मान का यह चतुर्थ वर्ष है. समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क होंगे. अध्यक्षता चाम्पा एसडीएम पवन कोसमा।