गरोठ: गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया
गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष सेठिया द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम रखते हुए सभी नगर परिषद के कर्मचारियों का स्वच्छता के तहत नगर को साफ सुंदर बनाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों का माला पहनाकर सभी का सम्मान किया। वहीं उनके द्वारा कार्यक्रम में सभी ने नगर को साफ सुंदर और स्वच्छ बनाने का प्रण लेते हुए शपथ ली।