बयाना: वनकर्मियों पर हमले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर सौंपा
बयाना सर्किल के गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने वन विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कोड़ापुरा वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर लौट रही टीम पर पथराव किया था। उन्होंने सरकारी बोलेरो में तोड़फोड़ की और जब्त ट्रैक्टर-कम्प्रेशर भी छुड़ाकर ले गए थे। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा