गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट गंगा पुल के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बृजघाट गंगा पुल के पास हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने इसे लेकर जानकारी दी है।