पीलीबंगा में बेखौफ चोर: मंदिर दर्शन करने पहुंचे व्यापारी की बाइक दिनदहाड़े चोरी
#लालबहादुर_भाखर #pilibanga #hanumangarh #BreakingNews #LetestUpdate
पीलीबंगा/हनुमानगढ़
पीलीबंगा कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आज सुबह करीब 10:30 बजे शीतला माता मंदिर के सामने से एक व्यापारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय व्यापारी देवेंद्र गोयल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। जब वे पूजा-अर्चना कर बाहर आए, तो उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक (सिल्वर कलर, नंबर: RJ 31 SP 4711) मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
कस्बे में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से नागरिकों और व्यापारियों में भय का माहौल है। आमजन ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों को तुरंत पकड़ने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, वहीं लोगों से भी अपने वाहन सुरक्षित लॉक व सीसीटीवी की निगरानी में खड़े करने की अपील की गई है।