जसवंतनगर: जैन मोहल्ला में पहुंचे विधायक शिवपाल सिंह यादव, कार्यकर्ताओं से मिलकर शिव सागर महाराज से लिया आशीर्वाद
विधायक शिवपाल सिंह यादव जैन मोहल्ला स्थित अतुल बजाज के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगर की समस्याओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के साथ पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की शिकायत भी विधायक के सामने रखी। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करने की अपील की।