Public App Logo
🚨 सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचीं दर्जनभर जानें! 🌳😱 पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पर विश्रामगंज घाटी में बड़ा हादसा टला, बारिश के बीच थमे सैकड़ों वाहनों के पहिए पन्ना जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच सोमवार, 17 अगस्त को पन्ना-अजयगढ़ मुख्य मार्ग के विश्रामगंज घाटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय पेड़ अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरने का मंजर इतना भयावह था कि कुछ ही सेकंड के अंतर से वहां से गुजर रहीं कई कारें और बाइक सवार इसकी चपेट में आने से बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि पेड़ कुछ क्षण पहले गिरता तो बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता था। पेड़ के सड़क पर गिरते ही पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्रियों को बारिश के बीच सड़क पर रुकना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी अशोक के मुताबिक, “हम तो बस निकल ही रहे थे कि अचानक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। उसी समय कई बाइक और कारें वहां से गुजर रही थीं। कुछ सेकंड का अंतर नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। भारी बारिश के बीच कटर मशीनों और जेसीबी की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। हालांकि लगातार बारिश के कारण राहत एवं यातायात बहाली के कार्य में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं। फिलहाल यात्रियों से सावधानी बरतने और मार्ग साफ होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है। ⚠️ बारिश के मौसम में पहाड़ी और घाटी वाले रास्तों पर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालक सावधानी से यात्रा करें। #पन्ना #अजयगढ़ #विश्रामगंजघाटी #सड़कहादसा #मध्यप्रदेश - Shahnagar News