चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के वार्ड तीन में नौ लाख की लागत से पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली का शिलान्यास
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में मदन विश्वकर्मा के घर के समीप रविवार को पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गयाl नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर दोनों योजनाओं का शुभारंभ कियाl दोनों योजनाओं का निर्माण चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से कराया जाएगाl