देहरा: एचपीयू इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ढलियारा कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल
देहरा। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
देहरा, 13 अक्टूबर ।। News123 ।।