इंदौर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन!
1000 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर हुए ‘साइलेंट’
इंदौर में तेज और कर्कश आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजयनगर क्षेत्र में पुलिस ने जब्त किए गए 1000 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया।
गोली और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले इन साइलेंसरों से आम लोगों को होने वाली परेशानी और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तेज एवं कर्कश आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को तेज आवाज से होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों से ऐसे साइलेंसर का इस्तेमाल व बिक्री नहीं करने की अपील की है।
पुलिस का संदेश:
“तेज आवाज नहीं, यातायात नियमों का पालन बनाएं अपनी पहचान।”
#Indore #Indor
Indore, Indore | Aug 25, 2026