चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है...
“जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।”
इस ऐलान के बाद धरना स्थल पर राजनीतिक माहौल और गरम
“वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत समाजवादी पार्टी चित्रकूट के तत्वावधान में विशाल धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचे हैं।
पैदल मार्च के बाद तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन जारी है, जहां सपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि—
“जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।”
इस ऐलान के बाद धरना स्थल पर राजनीतिक माहौल और गरमाता नजर आ रहा है।
फिलहाल सपा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
Karwi, Chitrakoot | Oct 7, 2026