मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में कांवर यात्रा पर चढ़ा सियासी रंग, भोलेनाथ के भजनों के साथ गूंजे सपा के गीत
मऊरानीपुर में कांवर यात्रा के दौरान भक्ति के साथ सियासत का रंग देखने को मिला। ओरछा से जल लेकर जा रहे कांवरियों के जत्थे में भोलेनाथ के भजनों के साथ सपा के गीत भी बजे। ‘यूपी में साइकिल ही चलेगी’ और ‘विकास का पहिया अखिलेश भैया’ गीतों पर कांवरिए झूमते नजर आए।