राघोपुर: राघोपुर प्रखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल, प्रभातफेरी और ध्वजारोहण
भारत की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राघोपुर प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया,प्रभातफेरी, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और विभिन्न कार्यालयों में तिरंगा शान से फहराया गया