सैदपुर: देशभक्ति के रंग में रंगी लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शिक्षण संस्थाएं, कार्यक्रमों के बीच शान से लहराया तिरंगा
बहरियाबाद के रायपुर स्थित लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लालसा इंटरनेशनल स्कूल, लालसा पॉलीटेक्निक, लालसा डी.फार्मा एवं बी.फार्मा, लालसा बीएड और डीएलएड संस्थानों में शनिवार को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।