Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
News4you
पंचायती राज चुनाव में युवा नेता नरेश मीणा दिखाएंगे अपनी ताकत! चुनावी मैदान में बढ़ी हलचल #NareshMeena #PanchayatiRajElection #RajasthanPolitics #RajasthanElection #YouthLeader RajasthanNews PoliticalNews ElectionCampaign TrendingNews
Girwa, Udaipur
| Oct 3, 2026
#nareshmeena
#panchayatirajelection
#rajasthanpolitics
#rajasthanelection
#youthleader
MORE NEWS
अमित शाह ने MP पुलिस को दी डेडलाइन! 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय #AmitShah #MadhyaPradesh #MPPolice #DrugFree #DrugFreeIndia NashaMukti PoliceReform MadhyaPradeshNews NationalNews PoliticalNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
डॉ. रामप्रताप ने विधायक गणेशराज बंसल पर क्यों बोला इतना बड़ा हमला? बयान से गरमाई हनुमानगढ़ की सियासत #GaneshRajBansal #RamPratap #Hanumangarh #RajasthanPolitics #RajasthanNews PoliticalStatement PoliticalNews HanumangarhNews ViralVideo TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
‘राजा वड़िंग मेरे छोटे भाई हैं, 20 साल से मेहनत कर रहे हैं’-नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को मिली शुभकामनाएं #RajaWarring #PunjabCongress #Congress #PunjabPolitics #PunjabNews CongressPresident PoliticalNews IndianPolitics TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
CM भजनलाल के सामने राजस्थान की नारी शक्ति ने फर्राटेदार फ्रेंच में की बातचीत! VIDEO ने खींचा सबका ध्यान #BhajanlalSharma #Rajasthan #NariShakti #WomenEmpowerment #FrenchLanguage RajasthanNews Jaipur ViralVideo WomenPower TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
UP कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद भावुक हुए अजय राय! राहुल गांधी की तस्वीर से धूल हटाई #AjayRai #RahulGandhi #Congress #UttarPradesh #UPCongress RajasthanNews PoliticalNews CongressPolitics EmotionalMoment ViralVideo TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
उदयपुर जिले में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Election Commission of India #udaipur #election #viralpost #nonflower उदयपुर, 3 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही षनिवार से उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में आदर्ष आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि उदयपुर जिले में तीन चरणों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे। उदयपुर जिले में पंचायत आम चुनाव-2026 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर जिले में कुल 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। जिले में कुल 1,593 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव ईवीएम से होगा। इसके लिए आवष्यक सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर, गुरुवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, गुरुवार, नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अक्टूबर, गुरुवार, मतदान 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से षाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवंबर शुक्रवार को होगी। द्वितीय चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर, मंगलवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर, शनिवार, नाम वापसी की आखिरी तिथि 19 अक्टूबर, सोमवार, चुनाव चिह्न का आवंटन 19 अक्टूबर, सोमवार, मतदान 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं, तृतीय चरण के लिए अधिसूचना 19 अक्टूबर, सोमवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शनिवार, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, सोमवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 26 अक्टूबर सोमवार, मतदान 4 नवंबर को सुबह 7 से षाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवम्बर को होगी। प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इस चरण में 826 मतदान केंद्र रहेंगे। इनमें झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ शामिल हैं। द्वितीय चरण में 6 पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए 458 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सूलाव पंचायत समितियां शामिल हैं। तृतीय चरण में 4 पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। इस चरण में 309 मतदान केंद्र होंगे। खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां इस चरण में शामिल हैं। इस प्रकार उदयपुर जिले में तीनों चरणों को मिलाकर 20 पंचायत समितियां, 590 ग्राम पंचायतें और 1,593 मतदान केंद्र चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। पंच-सरपंच के चुनाव का कार्यक्रम- प्रथम चरण में मतदान की तिथि 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। इसी तरह द्वितीय चरण की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान की तिथि 31 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। वहीं, तृतीय चरण में मतदान 6 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। उपसरपंच का चुनाव प्रथम चरण में 26 अक्टूबर, द्वितीय चरण में 1 नवम्बर तथा तृतीय चरण में 7 नवम्बर को होगा। जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, प्रधान का चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा सुबह 11.30 बजे होगी, जबकि दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत चारों पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर संपन्न होंगे। राजनीतिक दलों के साथ बैठक- इससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक लेकर पंचायती राज आम चुनाव के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता की पालना करने और स्वतंत्र निष्पक्ष और भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
-पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर -ऑक्टेव 2026 : मणिपुरी रास, कॉस्ट्यूम शो और कोरियोग्राफिक प्रस्तुति में झलकी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति -आठ स्टेट के परंपरागत परिधान देख मोहित हुए दर्शक @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #cultureprogramme #viralpost #nonflower उदयपुर - जयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से आरआईसी के सहयोग से आरआईसी में आयोजित किए जा रहे ‘ऑक्टेव 2026’ में दूसरे दिन शुक्रवार को कॉस्ट्यूम शो में पूर्वोत्तर के आठ स्टेट, जिन्हें सेवन सिस्टर्स एंड वन ब्रदर (सिक्किम) कहते हैं, जिनके परिधान पहने युवक युवतियों ने हर राज्य की एक-एक पारंपरिक हैंडमेड पोशाक पहन कर मंच पर आते ही खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद ये युवक युवतियों (मॉडल्स) दो-दो के जोड़े में आए और दो परिधनों का मुजाहिरा किया। और, अंत में सभी आठ मॉडल्स ने एक साथ मंच पर आकर तमाम खूबसूरत और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक परिधानों का प्रदर्शन किया। इस शो में दर्शकों ने जहां पूर्वोत्तर के पारंपरिक परिधानों को पहचाना, वहीं इनकी प्रस्तुति की जमकर तारीफ भी की। कई दर्शकों कहा कहना था कि इन्हें देखना न केवल नई अनुभूति रही, बल्कि नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को लाइव समझने का भी सुअवसर भी मिला। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन एम दलवी ने कार्यक्रम में आए IAS नवीन जैन, प्रो. मायारानी टाक, संस्कृति मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी लक्ष्मी कांत मंडल और WZCC के पूर्व निदेशक देवेन्द्र कुमार धोदावत का अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। --------------- कॉस्ट्यूम शो के बाद शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी रास ने दर्शकों का मनमाेह लिया। इसमें अभिसार कर श्रीकृष्ण का मनमोहक मुरली की धुन छेड़ना, उसे सुन राधा और गोपियां आना, फिर उनकी रासलीला के दृश्य ने दर्शकों के सामने पुराणों में वर्णित गोकुल में रास काे जीवंत कर दिया। मणिपुरी रास लोक नृत्य मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कथाओं और वैष्णव भक्ति परंपरा पर आधारित इस नृत्य में पात्रों की शारीरिक मुद्राओं, हाथों के इशारों और भाव-भंगिमाओं में ‘लास्य’ (कोमल और मधुर भाव) ने इसे द्विगुणित कर दिया। इस मनमोहक नृत्य में मुख्य रूप से पुंग (मणिपुरी मृदंग) और करताल का उपयोग किया गया। इस नृत्य में पात्रों की मणिपुरी संस्कृति की झलक देने वाली वेशभूषा ने भी जयपुर के कला रसिकों की खूब सराहना पाई। कृष्ण जहां नटवर वेश में रास करते हैं, वहीं राधा और गाेपियां पोपलॉय (मणिपुरी) वेश में नृत्य करते देख दर्शक सम्मोहित से हो गए। नृत्य के अंतिम चरण मेंं राधा-कृष्ण की जुगल जोड़ी के पूजन और आरती के दृश्य ने अध्यात्म का भाव जगा दिया। ------- कोरियोग्राफिक प्रस्तुति ने रिझाया- अंत में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों की संयुृक्त कोरियोग्राफिक प्रस्तुति ने धूम मचा दी। पेशकश की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के ताई खेमती नृत्य से हुई, जिसे पिकॉक (मोर) डांस कहा जाता है, भगवान बुद्ध के प्रति आध्यात्मिकता जगा गया। वहीं, अरुणाचल के ही जुजु-जाजा नृत्य ने भी दर्शकों को आनंदित कर दिया। मणिपुर के पुंग ठोल चोलम (पारंपरिक ठोल) गले में लटकाए नर्तकों ने कलाबाजियां खाते हुए दर्शकों में ऊर्जा का संचार कर दिया। वहीं, मणिपुर के ही थांगटा (‘थांग’ यानी तलवार और ‘टा’ मतलब भाला) के स्टिक डांस रूप में युद्ध कौशल का जोश जगाया, वहीं लाई हारोबा डांस ने भी खूब दाद पाई। इन नृत्यों ने दर्शकों को दाद देने काे मजबूर कर दिया। वहीं, त्रिपुरा के होजागिरी ने सिर पर बोतल और दीपक के साथ दोनों हाथों में थाली लेेकर घड़े पर खड़ी होकर नृत्य करते हुए दर्शकों काे दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया, वहीं इसी प्रदेश के ही ममिता नृत्य ने धान की पैदावार के बाद देवी लक्ष्मी की पूजा का नृत्य रूप में पूजन कर भक्ति का भाव जगा दिया। इसी कड़ी में सिक्किम के तमंग सेलो नृत्य ने जहां बौद्ध धर्म में शादी के आयोजन को साकार किया, वहीं इसी राज्य के सिंघी छम डांस में नर्तकों ने हिम शेर की वेशभूषा में प्रस्तुति दे दर्शकों को रोमांचित किया। मेघालय के वांगला नृत्य में डांसर्स ने अच्छी फसल के लिए सूर्य देवता यानी सालजोंग काे नृत्य करते हुए पूजा के साथ धन्यवाद दिया। इसके साथ ही असम की बोड़ो जाति के ऊर्जा और जोश से भरपूर बारदोई सिखा नृत्य पेश कर दर्शकों को खूब रिझाया। वहीं, असम के ही फसल कटाई के समय किए जाने वाले बिहू डांस की प्रस्तुति भी एनर्जेटिक रही, तो मिजोरम के चेराव डांस में नर्तक-नर्तकियों ने बांस बेस्ड इस डांस में खूबसूरत तालमेल दिखाते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसी राज्य के सरलामकाई (सोलकिया) डांस में डांसर्स ने युद्ध में जीत को सेलिब्रेट करते हुए दर्शकों में भी जोश भर दिया। इन नृत्यों के बीच ही नागालैंड की जनजातियों का शक्तिशाली पारंपरिक युद्ध नृत्य नागा वार डांस में नर्तकाें ने ढोल की थाप पर हुुंकार के साथ ही तेज फुटवर्क और युद्ध कौशल की मुद्राओं से दर्शकाें को हतप्रभ कर दिया। भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रोफेसर तरुण प्रधान के निर्देशन में यह दिलकश कोरियोग्राफिक प्रस्तुति दी गई।
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 के 15 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स का समापन नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, मानवता की सेवा की ली शपथ @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #nonflower #viralpost #rntmedicalcollege उदयपुर, 3 अक्टूबर। रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विगत 15 दिनों से चल रहे फाउन्डेशन कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन रहीं। कार्यक्रम का संचालन थ्वनदकंजपवद ब्वनतेम की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा धाबाई ने किया। 15 दिवसीय फाउन्डेशन कोर्स के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार किया। एमेरिटस प्रोफेसर, मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय डॉ. गायत्री तिवारी ने समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन एवं पारस्परिक संबंधों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। एएमबी कन्सल्टिंग की संस्थापक डॉ. अमृता बोकरिया ने संचार कौशल, आलोचनात्मक सोच, निर्णय क्षमता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा चिकित्सकीय उपचार में सकारात्मक सोच की शक्ति के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ थिएटर आर्टिस्ट एवं प्रसिद्ध माइम कलाकार डॉ. विलास झानवे एवं किरण झानवे, मार्तण्ड फाउंडेशन ने नाटक मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया। वाटरमेन ऑफ उदयपुर डॉ. पी.सी. जैन ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। राजस्थान पुलिस के डॉ. नरेंद्र एवं कांस्टेबल राजू खींची, योग-स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर ने योग की प्रमुख विधाओं को सरल रूप में समझाया तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। फाउन्डेशन कोर्स के दौरान संकाय सदस्यों द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट वेस्ट डिस्पोजल, मेडिकल एथिक्स, हैंड वॉशिंग, फर्स्ट एड, ऑर्गन एवं ब्लड डोनेशन तथा खेलों की कक्षाएं भी आयोजित की गईं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 1 अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत महाविद्यालय परिसर में 67 पौधे रोपे गए। समापन समारोह के ओरिएन्टेशन प्रोग्राम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दुहन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन, एडिशनल प्रिंसीपल - I डॉ. विजय गुप्ता, एडीशनल प्रिंसीपल - III डॉ. कीर्ति एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. मेघश्याम शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत हरे पौधे भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दुहन ने अपने संबोधन में चिकित्सा पेशे को दुनिया का सबसे पवित्र एवं उत्तरदायित्वपूर्ण पेशा बताते हुए विद्यार्थियों को पूरी लगन, ईमानदारी एवं सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे, मादक पदार्थों एवं कुसंगति से दूर रहने की सलाह भी दी। समारोह का मुख्य आकर्षण व्हाइट कोट सेरेमनी रहा। डॉ. सुशील साहू ने चरक संहिता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दुहन की उपस्थिति में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पवित्र व्हाइट कोट धारण किया तथा मानवता की सेवा की चरक शपथ ली। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली शिक्षा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों की पूरी बात संवेदनशीलता के साथ सुननी चाहिए तथा चिकित्सक के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए। एडिशनल प्रिंसीपल- I डॉ. विजय गुप्ता, एडिशनल प्रिंसीपल- III डॉ. कीर्ति, एकेडमिक ऑफिसर डॉ. मेघश्याम शर्मा एवं यूजी इंजार्ज डॉ. श्वेता बियाणी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। फाउन्डेशन कोर्स समिति सदस्य डॉ. निराली सालगिया ने विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों डॉ. श्वेता अस्थाना, डॉ. शुचि गोयल, डॉ. रेणुका पैगवार, डॉ. राजुल लोडा, डॉ. परवीन ओझा, डॉ. सोनिका चौधरी, डॉ. उर्मिला चौधरी, डॉ. हरचरन, डॉ. अपूर्वा, डॉ. जमील, डॉ. संध्या मिश्रा, डॉ. रेखा सिंघवी, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. राघव नेपालीया, डॉ. हेमंत, डॉ. वैभव भटनागर, डॉ. प्रशांत एवं डॉ. किरण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026