मऊरानीपुर: मऊरानीपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को किया गिरफ्तार, महोबा में भी दर्ज हैं कई मुकदमे
मऊरानीपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी मान सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ महोबा के विभिन्न थानों में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।