रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 7 अगस्त की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार अभिषेक और जतिन को पीछे से आई स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए।तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#Rudrapur #RudrapurNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliceAction #RudrapurPolice #RoadAccident #CrimeNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #Arrest #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #UttarakhandPolice #HaldwaniExpressNews