छपरा/सारण: मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान पुलिस और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह भीड़ की ओर पिस्टल प्रदर्शित करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला सारण पुलिस के संज्ञान में आया। एसएसपी रौशन कुमार ने संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया इस घटना को कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमाने आचरण का मामला माना गया है।
Patna Rural, Patna | Oct 5, 2026