गभाना: कन्होई स्थित भुमिया बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा मंदिर
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गभाना क्षेत्र के कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा मंदिर पर तड़के से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया,