ध्रुव राठी पहुंचे भारत, CJP के प्रोटेस्ट में होंगे शामिल
बेंगलुरु में आज 8 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। रिपोर्टों के मुताबिक ध्रुव राठी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी दी है।
प्रदर्शन का आयोजन बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में किया जा रहा है। CJP की ओर से यहां 'पीपुल्स ट्रिब्यूनल' और 'चप्पल प्रदर्शन' का भी ऐलान किया गया है।
इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन की घोषणा की गई है।
#DhruvRathee #CockroachJantaParty #CJP #BengaluruProtest #SIR
Indore, Indore | Oct 8, 2026