टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भाजपा ने विभाजन विभीषिका दिवस मनाया, संगोष्ठी और मौन जुलूस से विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि
टीकमगढ़ जिले में आज शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर मौन जुलूस निकाला गया। सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शाम करीब 5 बजे जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत की उपस्थिति में संगोष्ठी शुरू हुई।