अंबाह: अंबाह में युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने तलाश कर युवक को थाने लाया, पूछताछ जारी
Ambah, Morena | Aug 16, 2026 अम्बाह। ग्राम रछेड़ निवासी राजकुमार शर्मा ने भाई श्रीकांत शर्मा के लापता होने और गौरव वैश व साथियों पर अपहरण का शक जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। श्रीकांत का ऑटो अंबाह तालाब के पास मिला था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश कर श्रीकांत को थाने लाया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह कहां गया और उसके साथ क्या घटनाक्रम हुआ।