टिहरी की जिलाधिकारी ने बौराड़ी के फर्नीचर और कवर्ड मार्केट में चल रहे सुधार कार्यों में अव्यवस्थाओं को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फर्नीचर मार्केट में पानी रिसाव और सीलन, कवर्ड मार्केट में गंदगी व खुले तारों को सुधारने के लिए अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।