कामां: जुरहरा में श्मशान घाट भूमि विवाद के मामले में विधायक धरना स्थल पर पहुंचीं
श्मशान घाट की भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर पिछले 10 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर सोमवार दोपहर 12 बजे विधायक नौक्षम चौधरी पहुंचीं। उन्होंने धरनार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। विधायक ने अधिकारियों के साथ मौके पर भूमि का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड, सीमांकन व अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी ली।