सिवनी: सिवनी में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
Seoni, Seoni | Aug 14, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर 6 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुणाल उर्फ लक्की गौतम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने सिवनी के अलावा अमरावती और बैतूल से भी बाइक चोरी करना स्वीकार किया।