चरखारी: नोएडा बस अग्निकांड में मृत बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष की पत्नी और पुत्र के शव शुक्रवार रात पहुंचे चरखारी
नोएडा में राज कल्पना ट्रेवल्स बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले महोबा के चरखारी निवासी बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता और पुत्र शशांक गुप्ता के शव देर रात उनके घर पहुंचे। शवों के पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम छा गया। -बेटे के शवों की पहचान डीएनए जांच और परिजनों द्वारा हुलिया देखकर की गई थी।