मुगलसराय: पचफेड़वा नहर में मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी
अलीनगर के पचफेड़वा नहर में गुरुवार रात करीब 9 बजे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर के पास लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अलीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नवजात के शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके भीड़ जुट गईं।