चकरनगर: बारिश में भरभराकर गिरा पुराना पक्का मकान, जनहानि टली
तहसील क्षेत्र के ग्राम मितरौली में लगातार हुई बारिश के चलते मनोज यादव का पुराना पक्का मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।मनोज यादव ने बताया कि बारिश के दौरान उनका पुराना मकान अचानक गिर गया। उन्होंने समय रहते घर-गृहस्थी का सामान बाहर निकालकर मकान खाली कर दिया। मकान गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है