जशपुर: कुकुरगांव में पुरानी जमीन विवाद को लेकर युवक के साथ हुई मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज
थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव (मोहनीपुरी) में पुरानी जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामप्रसाद यादव (47) ने थाने में लिखित शिकायत देकर गांव के संजय यादव और लुकेश्वर यादव पर पत्थर से मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे रामप्रसाद यादव अपने साथी बलसाय यादव के सा