रेउना थाना क्षेत्र के काटर गांव निवासी राम (पुत्र रामआसरे) बुधवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।