कोंडागांव: कोंडागांव में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा, SAGES फ़रसगांव के बच्चों ने जीता दिल
कोंडागांव जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आज शनिवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग रहे। सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में देशभक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। विश्रामपुरी, माकड़ी...