तालबेहट: बांसी में कंपोजिट शराब की दुकान पर एक्सपायरी डेट की शराब से युवक की तबियत बिगड़ी, वीडियो वायरल
बांसी कस्बे में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन द्वारा एक्सपायरी डेट की शराब बेची जा रही जिससे बताया गया एक युवक की हालत बिगड़ गई जिसको लेकर पीड़ित युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल किया है, उक्त घटना का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें सेल्समैन द्वारा एक्सपायरी डेट की शराब बेचींजा रही है, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।