रायपुर में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एकदिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 81 वारंटों की तामील की।
इनमें 25 स्थाई वारंट और 56 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस टीमों ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेंद्र नगर और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, लंबित वारंटों की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#RaipurNews #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #PoliceAction #Warrant Arrest CrimeNews BreakingNews Raipur CGNews PoliceNews News22Media