करकेली: घुलघुली एवं ददरी टोला के नवीन शाला भवन के लिए 53.50 लाख रुपए स्वीकृत; कलेक्टर व SECL के एजीएम ने किया एमओयू
Karkeli, Umaria | Aug 12, 2026 विकासखंड करकेली के अंतर्गत घुलघुली एवं ददरी टोला में नवीन शाला भवन के लिए एसईसीएल द्वारा 53.50 लाख रुपए की स्वीकृति नवीन शाला भवन निर्माण के लिए दी गई है। यह कार्य सीएसआर मद से कराया जाएगा।कलेक्टर राखी सहाय एवं एसईसीएल के एजीएम जोहिला एरिया के मध्य आज नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए एमओयू पर सहमति हुई।