कामडारा: आरके सफायर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मना, बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सजे
Kamdara, Gumla | Aug 15, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। आरके सफायर पब्लिक स्कूल, कामडारा में मुख्य अतिथि लीलावती देवी एवं विद्यालय के सचिव विवेकानंद ओहदार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।