सहारनपुर: अम्बेडकर स्टेडियम में आगामी अग्निवीर परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया डीआईजी एवं एसएसपी ने
आगामी अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे अम्बेडकर स्टेडियम, सहारनपुर में विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक रहे।