गोरखपुर: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, चकरा अवल्ल में दबिश के दौरान 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
जिलाआबकारी अधिकारी के निर्देश पर एस.एन.वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज, अति. प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ग्रामों में दबिश दी गई।दबिश के दौरान संदिग्ध ग्राम-चकरा अव्वल में लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद के साथ एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई है।