लोहरदगा, 2 अक्टूबर। लोहरदगा जिले के जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंवराझरिया (औरा झरिया) झरने में डूबने से दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौt के बाद इलाके में शोक का माहौल है। 2 अक्टूबर को दोनों युवकों के श v झरने के गहरे पानी से बरामद किए गए।
मृ*तकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू (27 वर्ष) और चतरा जिले के सिमरिया निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। रितेश मार्शल आर्ट ट्रेनर थे, जबकि रूपेश पेशे से इंजीनियर बताए गए हैं। रूपेश अपने ननिहाल आया हुआ था।