कुमारखंड: स्वच्छता दिवस पर कुमारखंड प्रखंड में अधिकारियों-कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता दिवस पर सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत मंगलवार को दिन के दस बजे कुमारखंड प्रखंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में प्रखंड के पदाधिकारियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों ने साफ सफाई कर अपनी भागीदारी निभाई।